बदायूं
Trending

खुले ट्रांसफार्मरों से गौवंश की मौत पर उठा सवाल, डीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग

खुले ट्रांसफार्मरों से गौवंश की मौत पर उठा सवाल, डीएम से तत्काल कार्रवाई की मांग

बदायूं। नगर पंचायत कुंवरगांव क्षेत्र में खुले विद्युत ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक गौवंश की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय पशु क्रूरता निवारण संघ (IAPCA) ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर विद्युत विभाग की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जनपद के कई स्थानों पर खुले ट्रांसफार्मर, असुरक्षित जंक्शन बॉक्स और नीचे लटकती बिजली की लाइनें लगातार पशुओं और आम नागरिकों के लिए जानलेवा बनी हुई हैं। संगठन का कहना है कि कुंवरगांव की घटना केवल एक गौवंश की मौत नहीं, बल्कि संबंधित विभागों की गंभीर लापरवाही का परिणाम है।

 

शिकायती पत्र में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, जनपद के सभी खुले एवं असुरक्षित ट्रांसफार्मरों का विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण कराया जाए, सुरक्षा जालियां लगाई जाएं तथा जहां भी करंट रिसाव या विद्युत रिसाव की शिकायत हो, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाए।

 

पशु प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विकेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाओं में बेगुनाह पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर मामले में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!