धर्मबदायूंराजनीति

समरसता संकल्प अभियान के तहत नगर में निकली पावन कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश से नगर गुंजायमान 

समरसता संकल्प अभियान के तहत नगर में निकली पावन कलश वंदन यात्रा, संत रविदास के संदेश से नगर गुंजायमान 

बदायूं। भाजपा द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पावन कलश वंदन यात्रा बिसौली नगर मंडल पहुँची। वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पावन माटी से सुशोभित कलश के स्वागत के लिए नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कलश का दर्शन कर संत रविदास महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

इसी क्रम में यात्रा का पहला पड़ाव प्रातः 10:00 बजे शिव मंदिर, आसफपुर मोड़ रहा। इसके बाद साईं मंदिर, साईं कॉलोनी, खाटू श्याम मंदिर, बड़ा मंदिर साहूकारा तथा बनी महाराज मंदिर, बिल्सी रोड पर कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध आवाज़ उठाई तथा समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने और समानता की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं।

 

पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा समरसता संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आत्मीयता, समानता और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने का व्यापक जनजागरण अभियान है। संत रविदास महाराज के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनके संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य यह पावन कलश वंदन यात्रा कर रही है।

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित पाठक, मंडल महामंत्री वैभव शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य, मनोज शर्मा, आशीष गर्ग, राजेश भारद्वाज, अरविंद अग्रवाल, राजकुमार मौर्य, सविता शर्मा, रेनू अग्रवाल, रामवीर सिंह, विकास भिल्ला, हिमांशु सक्सेना, रजत वार्ष्णेय, विजय कुमार, वीरपाल खबिरा, विमल भारद्वाज, संत कुमार, आदेश गुप्ता, अनिता शंखधार, राहुल सिंह, अन्नू माली, अमरपाल प्रजापति, आकाश माली, पूनम माली, कृष्णा गुप्ता, प्रतिभा सिंह, अभिषेक माथुर, सुनील शर्मा, मोहित गिरी, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, देव पाल सागर, रामजीमल, नरेंद्र दिवाकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!