क्राइमबदायूंव्यापार

बीते दिनों व्यापारियों के साथ हुई लाखों की चोरी की घटना की जल्दी खुलासे की मांग

बीते दिनों व्यापारियों के साथ हुई लाखों की चोरी की घटना की जल्दी खुलासे की मांग

रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग

बदायूं। शहर में व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाकर हुई लाखों रुपये की चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू एवं जिला महामंत्री संजीव आहूजा के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शहर कोतवाल संजय सिंह से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों के साथ हुई चोरी की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।

शहर कोतवाल संजय सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने जल्द ही घटनाओं का पर्दाफाश किए जाने की बात कही। व्यापार मंडल की मांग पर रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया।

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि जिस तरह करीब आधा दर्जन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है, उससे व्यापारियों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को रात्रि गश्त और अधिक प्रभावी करनी चाहिए तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

जिला महामंत्री संजीव आहूजा ने कहा कि व्यापारियों के साथ लगातार हो रही घटनाओं से रोष बढ़ रहा है। उन्होंने चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा के लिए मजबूत रणनीति बनाने पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल में कपिल कालरा, अंकुश गांधी, दीपक वर्मा, राजीव वैश्य, राजेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!