बदायूंलोकल न्यूज़
Trending

भारतीय हलधर किसान यूनियन महिला मोर्चा ने पुलिस प्रशासन को तिरंगा पटका पहनाकर किया सम्मानित

भारतीय हलधर किसान यूनियन महिला मोर्चा ने पुलिस प्रशासन को तिरंगा पटका पहनाकर किया सम्मानित

बदायूं, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय हलधर किसान यूनियन महिला मोर्चा ने देश और समाज की सुरक्षा में तत्पर पुलिस प्रशासन के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संध्या शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिसकर्मियों एवं विभिन्न चौराहों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रगौरव के प्रतीक तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संध्या शुक्ला ने कहा कि देश की सीमाओं पर हमारे जवान मुस्तैदी से राष्ट्र की रक्षा कर रहे हैं, वहीं आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का योगदान भी अतुलनीय है। त्योहार हो या कोई आपात स्थिति, पुलिसकर्मी अपनी परवाह किए बिना समाज की सेवा में सदैव डटे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पुलिसकर्मियों का सम्मान करना पूरे किसान संगठन और मातृशक्ति के लिए गर्व की बात है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस दौरान भारतीय हलधर किसान यूनियन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संध्या शुक्ला, अनुज श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव और डंपी पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!