
नशे में धुत पूर्व सीएचसी प्रभारी डॉ राहुल सिद्धार्थ की कार ने मारी टक्कर, गाय की मौत

बदायूं। उसावां सीएचसी में तैनात डॉ राहुल सिद्धार्थ शराब के नशे में धुत होकर कार चला रहे थे।अलापुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव के पास नशे में धुत एक डॉक्टर ने अपनी स्कार्पियो कार से गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बिचपुरी गांव के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी गाय से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। अलापुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




