यूपीराजनीति
Trending

शिवपाल यादव कल रामपुर में, जौहर यूनिवर्सिटी का करेंगे दौरा

शिवपाल यादव कल रामपुर में, जौहर यूनिवर्सिटी का करेंगे दौरा

पूर्व मंत्री आबिद रजा रहेंगे साथ, जिला कारागार में आजम खान से मुलाकात कर मौजूदा हालात पर करेंगे चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बुधवार, 12 अगस्त को रामपुर के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वह मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर वहां के मौजूदा हालात का जायजा लेंगे। उनके साथ बदायूं के पूर्व मंत्री आबिद रजा भी मौजूद रहेंगे।

शिवपाल सिंह यादव के रामपुर दौरे को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर वह विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति तथा उससे जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी लेंगे। इसके बाद शिवपाल यादव रामपुर जिला कारागार पहुंचेंगे, जहां वह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान से मुलाकात करेंगे।

जेल में होने वाली मुलाकात के दौरान प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात समेत विभिन्न समसामयिक एवं पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि मुलाकात में किन विषयों पर विशेष रूप से बातचीत होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

खास बात यह है कि शिवपाल यादव के साथ बदायूं के पूर्व मंत्री आबिद रजा भी रामपुर दौरे में शामिल रहेंगे। ऐसे में इस दौरे को बदायूं और रामपुर के समाजवादी नेताओं के बीच राजनीतिक संवाद के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शिवपाल यादव के जौहर यूनिवर्सिटी दौरे और आजम खान से प्रस्तावित मुलाकात को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भी उत्सुकता बनी हुई है। बुधवार को होने वाले इस दौरे पर राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हैं और माना जा रहा है कि मुलाकात के बाद सामने आने वाले बयानों पर सभी की निगाह रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!