बदायूंशिक्षा

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल कॉलेज में फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन, एनईपी-2020 पर हुआ मंथन

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल कॉलेज में फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन, एनईपी-2020 पर हुआ मंथन

 

बदायूं। स्थानीय आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पीजी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय “सतत शिक्षण पद्धतियाँ एवं कार्यप्रणाली रखा गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के प्रख्यात शिक्षाविद प्रोफेसर साजिद जमाल एवं डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी उपस्थित रहे। शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का मूल उद्देश्य रटने की पद्धति को खत्म कर छात्र-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने नवीन शिक्षण विधियों, नवाचार और रचनात्मकता को कक्षा के वातावरण में ढालने पर जोर दिया ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।इस दौरान वक्ताओं ने सतत शिक्षण पद्धतियों की बारीकियों को समझाते हुए बताया कि बदलते दौर में शिक्षकों को भी अपनी कार्यप्रणाली में लगातार सुधार और तकनीकी बदलाव करने होंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्रबंधक ज़ोहेब अली सैय्यद, प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्य सलीम फरशोरी, सलमान अहमद तथा प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खान सहित कॉलेज के सभी विभागों के प्राध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!