क्राइमबदायूं

कलयुगी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

कलयुगी बेटे ने मां पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दहेमी में एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपनी मां पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

गांव दहेमी निवासी स्नेहलता पत्नी स्वर्गीय दुर्विजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र शिवकुमार बुरी संगत में पड़ गया है और उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसी कारण वह लंबे समय से उनके साथ अभद्रता और मारपीट करता आ रहा है।

 

पीड़िता के अनुसार, 6 जून की रात करीब 8:30 बजे आरोपी पुत्र ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि शिवकुमार ने उन्हें जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर महिला को बचाया।

 

महिला का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है और लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा है। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई।

 

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिवकुमार पुत्र स्वर्गीय दुर्विजय सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!