बदायूं

विद्युत उपकेंद्र डूबे जलभराव से बिजली का संकट, सामान्य स्थिति होने पर मिलेगी सप्लाई: एसडीओ 

विद्युत उपकेंद्र डूबे जलभराव से बिजली का संकट, सामान्य स्थिति होने पर मिलेगी सप्लाई: एसडीओ 

बदायूं। शहर में भारी बारिश के बाद पनवड़िया पावर हाउस सहित कई मुख्य बिजली उपकेंद्रों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण विद्युत उपकरण डूब गए हैं, जिससे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। एसडीओ सुमित साहू ने बताया कि उपकेंद्रों और प्रभावित स्थानों पर जलभराव के कारण विद्युत सप्लाई सामान्य होने में समय लग सकता है। स्थिति सामान्य होते ही आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उपकेंद्रों से पानी निकलने और सुरक्षा जांच के बाद ही बिजली बहाल हो सकेगी, जिसमें अभी समय लग सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली इस असुविधा के लिए खेद जताया है और जलभराव वाले क्षेत्रों में बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!