बदायूंयूपीराजनीति

मुख्यमंत्री योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, बदायूँ के विकास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, बदायूँ के विकास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा

बदायूँ, 30 जून। बरेली सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट कर बदायूँ जनपद के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं तथा आगामी सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बदायूँ आगमन का आमंत्रण भी दिया।

 

राजीव कुमार गुप्ता ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों को गति देने, मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित कराने का विषय प्रमुखता से उठाया। उन्होंने जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी मांग की।

 

बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुचारु यातायात, चिकित्सा सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आमजन का आवागमन भी प्रभावित न हो। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया गया।

 

भेंट के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बदायूँ के विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और जनसुविधाओं को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!