धर्मबदायूं

श्रावण के पहले सोमवार पर लिंगेश्वर नाथ महादेव का फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार

श्रावण के पहले सोमवार पर लिंगेश्वर नाथ महादेव का फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार

भक्तों ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे, पुजारी ने किया खीर-फल का भोग वितरण

रोहिलखण्ड प्रभात संवाददाता 

बदायूं।श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मढई चौक स्थित चा हमीर मोहल्ले के लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विभिन्न आकर्षक फूलों से भव्य दिव्य श्रृंगार किया।

 

मंदिर परिसर हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और ओम नमः शिवाय के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और बिल्वपत्र अर्पित कर मनोकामनाएं मांगीं।

 

मंदिर के पुजारी पंडित धनीराम शर्मा ने भगवान भोलेनाथ की विशेष आरती उतारी। इसके बाद खीर, बिस्किट, चॉकलेट एवं फलों का भोग लगाकर प्रसाद भक्तों में वितरित किया।

 

एक लोटा जल से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ

 

पुजारी धनीराम शर्मा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ श्रद्धा भाव से चढ़ाए गए एक लोटा जल से ही अति प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रावण में शिव आराधना से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर अनिल वर्मा, प्रियांशु मिश्रा, जयंत रस्तोगी, राजकुमार सिंह सेंगर, रवि रस्तोगी, संजय रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!