बिजली बिल बकाया ना होने के बाद भी काट दी टयूवैल की लाइन जिलाधिकारी से की शिकायत
विधवा महिला ने अवर अभियंता पर लगाया 15 हजार रुपए मांगने का आरोप

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मालमपुर मजरा बरौर निवासी विधवा महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत कर विद्युत विभाग के अवर अभियंता के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है पूरा मामला वजीरगंज विद्युत उपखण्ड के गांव का है जहां की निवासी श्रीमती सन्तोष पत्नी पुत्रपाल निवासी ग्राम मालमपुर मजरा बरौर, थाना व उपखण्ड बजीरगंज, जनपद बदायूँ की रहने वाली है। घटना आज से करीब 10 दिन पहले की है। जहां पीड़िता का विद्युत संयोजन सं0-761613180776 स्वीकृत है। जोकि पीड़ित महिला के पति पुत्रपाल पुत्र झन्डूराम के नाम संचालित है । पीड़िता के पति की मृत्यु हो चुकी है । पीड़िता पर कोई विद्युत बिल बकाया बकाया नही है उक्त नलकूप पर करीब 40 वीघा धानो की सिचाई होती है । उक्त कनेक्शन 2007 से संचालित है आरोप है कि 10 दिन पहले अवर अभियन्ता श्रीराम स्वरूप पीड़िता के टयूवैल पर आया और लाइन जोड़ने के नाम 15,000 /- रूपये की मांग की। पीड़िता ने रूपये देने से मना कर दिय और कहा कि मेरा समस्त बिल जमा है और अब प्रार्थिनी का टयूवैल विद्युत माफी योजना के अन्तर्गत संचालित है तो मैं आपको 15,000/-रूपये किस बात के दूं। इसी बात पर उक्त जेई रूष्ट हो गया और बिना किसी उचित कारण के लाइनमैन पवन व पप्पू को बुलाकर लाइन कटवा दी। जिससे 20 वीघा खेत में लगी धान की फसल सूख रही है। उसके बाद दिनांक-16.09.2025 को समय 11 बजे अपने पुत्र विपिन के साथ उपकेन्द्र बजीरगंज गयी और लाइन जुडवाने का निवेदन किया और उक्त जेई ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा अगर तुम मुझे 15,000/- रूपये नही दोगी, तो मैं तुम्हारी लाइन नही जुडवाउंगा। पीड़ित महिला का कहना है की अगर विद्युत लाइन नही जोड़ी गयी तो मेरी 20 वीघा फसल सुखकर वर्वाद हो जायेगी। वहीं पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर टयूवैल की लाइन जुड़वाने और अवर अभियंता के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।


