तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन

तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का समापन

बदायूँ ।कादर चौक ब्लॉक क्षेत्र के चंद्रपाल सिंह पब्लिक स्कूल सरफुद्दी नगला में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। तीन दिन तक आयोजित हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण लिया। आयोजित के तीसरे व अंतिम दिन की शुरुआत ध्वजारोहण व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन से हुई। शिविर के दौरान प्रशिक्षक नन्द राम शाक्य
ने छात्राओं को झंडा विधि, गांठें बांधने की तकनीक, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, नक्शा पढ़ने की विधि, साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही समूह खेल, देशभक्ति गीत, योगाभ्यास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सेवा कार्यों से संबंधित गतिविधियां भी कराई गईं।
शिविर के अंतिम दिन कैंपिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विश्व हिन्दु महासंघ के बदायूँ जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा
ने सभी टेंट का निरीक्षण करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मनिर्भरता, साहस, टीम की भावना, और नेतृत्व गुण का विकास होता है। प्रधानाचार्या ने शिविर के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं को न केवल अनुशासन व आत्मविश्वास प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष महेश प्रधान जिला प्रभारी विनोद भारद्वाज जिला बरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा जिला उपाध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जिला सचिव रामेश्वर दयाल जिला संयोजक शिवकुमार शर्मा भानु प्रकाश , आदि स्टाफ उपस्थित रहा।




