
कुंवर गांव पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को भेजा जेल
कुंवर गांव । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कुंवर गांव पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है
बुधवार को पुलिस ने पनौटा रोड से मुकेश पुत्र विद्यासागर निवासी कस्बा कुंवर गांव वार्ड नंबर 4 को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक 315 बोर तमंचा एक कारतूस बरामद किया पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया । गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र आर्य, कांस्टेबल पंकज कुमार , धर्मवीर शामिल रहे ।।



