क्राइमबदायूं

नाबालिग किशोरी के अपहरण में कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित मां ने एसएसपी से लगाई गुहार

नाबालिग किशोरी के अपहरण में कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित मां ने एसएसपी से लगाई गुहार

 

बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के कथित अपहरण मामले में स्थानीय पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी एवं किशोरी की बरामदगी के लिए गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीड़िता की मां द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, बीती 17 मई की रात करीब तीन बजे गांव के ही कुछ युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। मामले में थाना कुंवरगांव में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन अब तक न तो किशोरी की बरामदगी हो सकी है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री नाबालिग होने के बावजूद पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं नहीं बढ़ाई हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत कर मामले में ढिलाई बरतने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष द्वारा लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार दहशत में है।

महिला ने एसएसपी से मांग की है कि मामले में तत्काल पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई जाएं, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!