बदायूं

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संगठन ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर की हड़ताल, डीएम को सौंपा ज्ञापन 

मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संगठन ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर की हड़ताल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बदायूं। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को हड़ताल कर विरोध किया।फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेन्ट अर्थात गुलामी के अंतर्गत मजदूर विरोधी चारो लेबर कोड बंद करो, कार्यरत सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों एक्ट 1976 लागू हो, ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमला बंद करो, दबाव पर सभी प्रकार की जीएसटी हटाओ, सरकारी अस्पतालों में कार्य करने की अनुमति हो, ई गैजेट्स द्वारा निगरानी बंद हो, स्वास्थ्य के लिए जीडीपी का पांच प्रतिशत आवंटित हो, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न बंद हो सभी मांगों को लेकर भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष व्यास शंखधार,कोषाध्यक्ष अभिनव शंखाधर,सह सचिव सुशांत सिंह,ईसी मेम्बर सचिन शर्मा ,हरित शर्मा,चेतन पाठक, सचिन उपाध्याय,आदित्य सारस्वत व आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!