गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पूर्ति विभाग की टीम ने मारा छापा

गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए पूर्ति विभाग की टीम ने मारा छापा

बदायूं।घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ पूर्ति विभाग और प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद में लगातार छापेमारी की जा रही हैं।
जय शिव गैस एजेंसी वजीरगंज में पूर्ति विभाग के निरीक्षक दिनेश यादव ने सोमवार को छापेमारी की। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में अवैध घरेलू सिलेंडर होटलों और ढाबों पर अवैध रूप से इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा हैं वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों पर टीम के द्वारा अभियान चला कर चेकिंग की जा रही है।
गैस एजेंसियों पर ईकेवाईसी एवं बुकिंग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु अलग से काउंटर बनाये गये है। जिससे उपभोक्ताओं को बुकिंग के दो दिन बाद गैस सिलेंडर प्राप्त हो जाएं।
छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना नहीं पाया गया। संबंधित प्रतिष्ठान मालिक को निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें तथा प्रतिदिन कामर्शियल सिलेंडरों की आवश्यकता के संबंध में अवगत कराये ताकि तदनुसार संबंधित तेल कंपनी से समन्वय स्थापित कर कामर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराये जा सकें। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रजनीश उपाध्याय पूर्ति निरीक्षक टीम के साथ उपस्थित रहे।




