क्राइमबदायूं

बदायूं में डबल मर्डर के मुख्य आरोपी पर NSA, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बदायूं में डबल मर्डर के मुख्य आरोपी पर NSA, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मामले में आरोपी अजय प्रताप सिंह पर रासुका लागू

 

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी में स्थित एच पी सी एल प्लांट में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत निरुद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई 27 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर की गई।

मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के बायो गैस प्लांट का है, जहां 12 मार्च 2026 को आरोपी ने प्लांट में घुसकर डिप्टी जनरल मैनेजर अधिकारी सुधीर गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया था, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया था। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी थी। इस घटना के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था और मामले की गहन जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के साथ अन्य सहयोगी भी शामिल थे, जिनमें मुनेंद्र विक्रम सिंह, धर्मेंद्र अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू और केशव उर्फ मिचकू के नाम भी सामने आए। इन सभी के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय प्रताप सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में इस प्रकार की जघन्य घटनाओं को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बदायूं पुलिस ने साफ किया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति जारी रहेगी और किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!