निर्माणाधीन पानी की टंकी में गिरकर गौवंश की मौत, पीपल फॉर एनिमल्स ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
मूसाझाग थाना क्षेत्र के किसरुआ गांव का मामला, लापरवाही का आरोप लगाते हुए चौकीदार और निर्माण एजेंसी पर उठे सवाल

बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव किसरुआ में निर्माणाधीन पानी की टंकी परिसर में एक गौवंश की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीपल फॉर एनिमल्स संस्था ने थाना मूसाझाग में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

संस्था के जिला प्रतिनिधि विकेंद्र शर्मा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, 16 मई 2026 को निर्माणाधीन पानी की टंकी परिसर में लापरवाही के चलते एक गौवंश की मौत हो गई। आरोप है कि टंकी परिसर का मुख्य द्वार खुला छोड़ दिया गया था और वहां तैनात चौकीदार अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। इसी लापरवाही के कारण गौवंश परिसर के अंदर प्रवेश कर गया और टंकी पर चढ़ने के बाद नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पीपल फॉर एनिमल्स संस्था ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित चौकीदार और निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संस्था का कहना है कि यह मामला पशु क्रूरता और गोवंश संरक्षण से जुड़ा हुआ है, इसलिए दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।