धर्मबदायूं

धर्म परिवर्तन के बाद हिरा नाजमी से हिमांशी बनी युवती ने की कोर्ट मैरिज, परिजनों के विरोध के बीच साथ रहने का लिया फैसला

धर्म परिवर्तन के बाद हिरा नाजमी से हिमांशी बनी युवती ने की कोर्ट मैरिज, परिजनों के विरोध के बीच साथ रहने का लिया फैसला

बदायूं। जनपद के कस्बा उसावां निवासी अतुल कुमार और गांव जसमा की रहने वाली हिरा नाजमी के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि दोनों के संबंधों की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी और निगरानी भी बढ़ा दी। इसके बावजूद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय कायम रखा।

 

सूत्रों के अनुसार, हिरा नाजमी ने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसका नाम हिमांशी रखा गया। धर्म परिवर्तन के उपरांत दोनों ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कोर्ट मैरिज कर ली।

 

बताया जा रहा है कि दोनों परिवार इस विवाह के पक्ष में नहीं हैं और परिजनों की ओर से विरोध जारी है। वहीं प्रेमी युगल को एकजुट करने में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। विवाह के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!