ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में 4 चालान, बिना टैक्स के 4 वाहन सीज, 44 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में 4 चालान, बिना टैक्स के 4 वाहन सीज, 44 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर

बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना टैक्स, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा रिफ्लेक्टर न होने वाले वाहनों के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 4 चालकों के चालान किए गए, जबकि 44 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। इसके अलावा बिना टैक्स संचालित पाए गए 4 वाहनों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सीज किया गया। वहीं रिफ्लेक्टर टेप न लगे 10 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, क्षेत्राधिकारी (यातायात) सुनील अहलावत, यातायात प्रभारी अजय पाल सिंह सहित यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और टैक्स समय पर जमा कराएं, वाहनों को तकनीकी रूप से सुरक्षित रखें तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।



