बदायूं

गंगा स्नान/ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बदायूं में 24 घंटे रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, श्रद्धालुओं को रहेगी छूट

गंगा स्नान/ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बदायूं में 24 घंटे रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, श्रद्धालुओं को रहेगी छूट

 

बदायूं। 29.जून को गंगा स्नान / ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर कछला गंगा घाट, अटैना घाट लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के अवसर पर सुगम एवं सुदृढ़ यातायात व्यवस्था हेतु हल्के / मध्यम / भारी वाहन ट्रक, ट्रौला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली तथा कार आदि आवागमन निम्न प्रकार रहेगा।

 

डायवर्जन का दिनांक व समय-

28.06.2026 समय 20.00 बजे से 29.06.2026 को 20.00 बजे तक

 

डायवर्जन वाहन

1. जनपद बदायूँ से हाथरस, अलीगढ, मथुरा एवं राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के / मध्यम / भारी वाहन ट्रक, ट्रौला, डीसीएम तथा कार आदि वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला, अलीगढ़ होकर अपने गन्तव्य को जायेगे ।

 

 

2. जनपद बदायूँ की ओर से कासगंज, एटा एवं आगरा की ओर जाने वाले हल्के / मध्यम / भारी वाहन ट्रक, ट्रौला, डीसीएम तथा कार आदि नौशेरा तिराहा थाना सिविल लाइन से थाना कादरचौक (जनपद बदायूँ), गंजडुडवारा (जनपद कासगंज), होकर अपने गन्तव्य को जायेगे ।

 

 

3. मुजरिया चौराहे से कोई भी वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नही जाने दिया जायेगा ।

 

 

4. कछला रोड सहसवान से कोई भी वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नही जाने दिया जायेगा ।

 

 

 

जनपद में डायवर्जन स्थान-

1- नौशेरा तिराहा- थाना सिविल लाइन / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।

2- राजकीय मेडीकल कॉलेज तिराहा- थाना सिविल लाइन / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा

3- उझानी बड़ा बाईपास- थाना उझानी / यातायात पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।

4- मुजरिया चौराहा- थाना मुजरिया पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।

5- कछला रोड़ सहसवान- थाना सहसवान पुलिस द्वारा कराया जायेगा ।

 

नोट- उक्त्त डायवर्जन गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं पर लागू नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!