ग्राम विकास अधिकारी आदिल रशीद खान को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ग्राम विकास अधिकारी आदिल रशीद खान को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

बदायूं। विकास खंड सालारपुर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी आदिल रशीद खान के सेवानिवृत्त होने पर विकास खंड कार्यालय परिसर में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री खान के दीर्घ, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनहित के कार्यों तथा प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ किया। उनका सरल एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार हमेशा सहकर्मियों और आमजन के लिए प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री खान को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।
अपने संबोधन में आदिल रशीद खान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह का समापन श्री खान को भावभीनी विदाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। कार्यक्रम में आकाश सक्सेना, अवनेश राठौर, सहायक विकास अधिकारी शिव कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), दीपमाला, सहायक विकास अधिकारी (महिला), मसूदा रूखसाना, कृपाल सिंह, पवन सक्सेना, सुधीर सिंह, रामबाबू, दीपक गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुदीप शर्मा, शिव सिंह, दिलीप पटेल, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एन.डी. खान ने किया।



