बदायूंलोकल न्यूज़

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर गुरु वाहिद खान राजपूत सम्मानित

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर गुरु वाहिद खान राजपूत सम्मानित

बदायूँ। समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजपूत इंटर कॉलेज के डायरेक्टर गुरु वाहिद खान राजपूत को जनपद की प्रतिष्ठित शख्सियत द्वारा “समाजसेवी सम्मान (Social Service Award)” से सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु वाहिद खान राजपूत लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बिजली व्यवस्था से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान, सामाजिक सरोकारों में सहभागिता तथा SIR के विभिन्न कार्यों में तन, मन और धन से निरंतर सहयोग देकर उन्होंने समाज के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके सेवा कार्यों से अनेक लोगों को लाभ मिला है और वे सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे हैं।

 

सम्मान प्राप्त करने पर गुरु वाहिद खान राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे जनहित एवं मानव सेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ योगदान देते रहेंगे।

 

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी समाजसेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!