
जन-जन के नेता सलीम इक़बाल शेरवानी 19 जुलाई को बदायूँ में करेंगे जनसंवाद

बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी आगामी 19 जुलाई 2026 (रविवार) को बदायूँ पहुंचेंगे। इस दौरान वह सुबह 10:00 बजे होटल फोर लीफ में क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे।
पांच बार बदायूँ से सांसद रहे सलीम इक़बाल शेरवानी का जिले की जनता से लंबे समय से गहरा जुड़ाव रहा है। अपने सहज स्वभाव और आम लोगों के बीच रहने की पहचान रखने वाले शेरवानी इस मुलाकात में क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम पूरी तरह आत्मीय एवं अनौपचारिक होगा, जिसमें सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने विचार और समस्याएं सीधे सलीम इक़बाल शेरवानी के समक्ष रखें।




