बदायूंयातयात

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

बदायूं, 29 जुलाई। श्रावण मास-2026 के दौरान कासगंज के लहरा घाट, हरि की पैड़ी तथा बदायूं के कछला गंगा घाट पर आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।

 

जारी आदेश के अनुसार 3, 10, 11 (महाशिवरात्रि), 17 और 24 अगस्त को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। प्रत्येक सोमवार से पहले शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार शाम 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। महाशिवरात्रि (11 अगस्त) को भी शाम 8 बजे तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।

 

पुलिस प्रशासन के अनुसार फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, संभल, कासगंज, आगरा, अलीगढ़ और बदायूं से गुजरने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। वहीं बदायूं से बरेली, दिल्ली, नोएडा, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, एटा, आगरा और अलीगढ़ जाने वाली रोडवेज बसों एवं अन्य हल्के वाहनों के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बदायूं नगर से कछला गंगा घाट तक कांवड़ मार्ग पर कांवड़ वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 

डायवर्जन व्यवस्था का संचालन सहसवान, मुजरिया, उझानी बड़ा बाईपास, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, नौशेरा तिराहा, बिल्सी मोड़, एआरटीओ चौराहा, सरदार पटेल चौक, दातागंज तिराहा, डहरपुर, म्याऊ तिराहा और जालंधरी सराय चौराहा सहित कुल 17 प्रमुख स्थानों पर थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा किया जाएगा।

 

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा से पहले निर्धारित रूट की जानकारी लेकर ही घर से निकलें तथा यातायात नियमों का पालन करें। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में आवश्यकता अनुसार डायवर्जन व्यवस्था और मार्गों में परिवर्तन किया जा सकता है।

 

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

 

पुलिस अधीक्षक नगर: 9454401022

 

क्षेत्राधिकारी यातायात: 9454401317

 

जिला नियंत्रण कक्ष: 9454402956

 

प्रभारी यातायात: 8218940661

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!