बदायूंलोकल न्यूज़

प्राथमिक विद्यालय के सामने बदहाल सड़क ने खोली विकास कार्यों की पोल, कीचड़ और जलभराव से जूझ रहे मासूम

प्राथमिक विद्यालय के सामने बदहाल सड़क ने खोली विकास कार्यों की पोल, कीचड़ और जलभराव से जूझ रहे मासूम

बदायूं। सदर तहसील के ग्राम उनौला में प्राथमिक विद्यालय के सामने की सड़क बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिसने लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में भरा पानी और चारों ओर फैली कीचड़ राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है, जबकि विद्यालय आने-जाने वाले मासूम बच्चों को प्रतिदिन इसी बदहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

 

बरसात के दौरान सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है, जिससे यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढे कहां। ऐसे में बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों को रोजाना फिसलने और हादसे का खतरा बना रहता है। विद्यालय के सामने की यह स्थिति न केवल छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की दुर्दशा लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक मरम्मत और जल निकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। नतीजतन, हर बारिश के बाद हालात और अधिक खराब हो जाते हैं तथा लोगों का आवागमन दूभर हो जाता है।

 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर सड़क की मरम्मत कराने, जलभराव की स्थायी व्यवस्था करने तथा विद्यालय के सामने सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!