टेक्नोलॉजीबदायूं

एम्बुलेंस को रास्ता न देने पर ई-रिक्शा सीज, 12,500 का जुर्माना एवं नियमों का उल्लंघन करने पर और 11 टैम्पो सीज 

एम्बुलेंस को रास्ता न देने पर ई-रिक्शा सीज, 12,500 का जुर्माना एवं नियमों का उल्लंघन करने पर और 11 टैम्पो सीज 

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में यातायात प्रभारी ललित कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस को रास्ता न देने वाले एक ई-रिक्शा को सीज कर दिया। साथ ही संबंधित चालक पर 12,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 11 टैम्पो को सीज किया। इनमें से दो टैम्पो जिला अस्पताल के पास अम्बेडकर पार्क गेट पर अवैध रूप से खड़े पाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए दोनों टैम्पो को सीज कर दिया।

यातायात प्रभारी ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, विशेषकर एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें। साथ ही ललित कुमार को यातयात प्रभारी बनने के बाद शहर की यातयात व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला है यातयात प्रभारी द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों को जाम मुक्त कराने का प्रयास लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!