
465 शक्तिकेंद्रों पर भाजपा की संगठनात्मक बैठकें, बूथ मजबूती पर जोर

“शक्तिकेंद्रों की मजबूती से बूथ स्तर तक और मजबूत होगी भाजपा” — राजीव कुमार गुप्ता
बदायूं,। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के 465 शक्तिकेंद्रों पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर आगामी बूथ स्तरीय कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। बैठकों में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा की।
इसी क्रम में सिविल लाइन मंडल के शक्ति केंद्र-26 तथा बसोमा मंडल के शक्ति केंद्र शेखपुर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पर आयोजित बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने प्रवासी के रूप में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बदौलत लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यवाही रजिस्टर तैयार करने और प्रत्येक संगठनात्मक गतिविधि को नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।
बैठक में आगामी बूथ स्तरीय कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक कार्यों पर बिंदुवार चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने तथा उसके बाद बूथ कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुलशन प्रताप सिंह, राकेश शाक्य, रचित साहू, शकुंतला राठौर, हीरा लाल मौर्य, हरेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र प्रकाश शर्मा, आदित्य श्रोतिय, प्रेमचंद्र पाल, ब्रजेश साहू, कुमारसेन राजपूत, मुनीश मिश्रा, अमलेश मौर्य, रोहित पाल, रत्तीराम मौर्य, प्रदीप माहेश्वरी, मुकेश जोशी, रामचन्द्र मौर्य, मुकेश शर्मा, राकेश सागर, तेज बहादुर, रामपाल गोस्वामी, हरिओम कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




