बदायूंलोकल न्यूज़

बदायूं में खनन से भरे ट्रक ने बरेली के PTO की गाड़ी में मारी टक्कर, चालक फरार

बदायूं में खनन से भरे ट्रक ने बरेली के PTO की गाड़ी में मारी टक्कर, चालक फरार

बदायूं। जनपद में चेकिंग अभियान के दौरान खनन से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने PTO बरेली की सरकारी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान टीम ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेजी से ट्रक दौड़ा दिया। इसी दौरान ट्रक ने PTO की गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने ट्रक का पीछा किया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कई स्थानों पर ट्रक को रोकने की कोशिश की। काफी देर तक चले पीछा करने के बाद आखिरकार वजीरगंज थाना क्षेत्र में ट्रक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए ट्रक को बगरैन चौकी में सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।

घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

इस संबंध में एआरटीओ हरिओम गौतम का कहना है कि हमारी गाड़ी को टक्कर नहीं लगी है बरेली के यात्रीकर अधिकारी की गाड़ी में लगी है ट्रक बगरैन चौकी पर खड़ा कर आगे की कार्यवाही जारी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!