क्राइमबदायूं

मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, महिला ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, महिला ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव करियाबिंद निवासी कलावती पत्नी मुरारी ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर दर्ज मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

 

पीड़िता के अनुसार 30 अप्रैल को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद उसने थाना जरीफनगर में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से गांव के सूरजपाल, राहुल, ओमकार, नारायण समेत अन्य लोग लगातार उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं। आरोप है कि आरोपी रास्ता रोककर मुकदमा वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाते हैं तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

 

महिला का यह भी आरोप है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति अवैध पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उसे गांव छोड़ने की धमकी दे रहा है, जिससे परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

 

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!