टॉप न्यूज़बदायूं

एआरटीओ हरिओम का बड़ा एक्शन 10 ओवरलोड वाहनों के चालान, 7 सीज — 4.15 लाख रुपये शुल्क वसूला

एआरटीओ हरिओम का बड़ा एक्शन 10 ओवरलोड वाहनों के चालान, 7 सीज — 4.15 लाख रुपये शुल्क वसूला

ओवरलोड और अनाधिकृत वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड एवं अनाधिकृत वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 ओवरलोड वाहनों का चालान किया, जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 4.15 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया।

इसके अतिरिक्त अनाधिकृत रूप से संचालित 4 वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। वहीं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इंटरसेप्टर वाहन द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती दिखाई गई।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 54 चालान, बिना सीट बेल्ट के 45 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग में 11 चालान तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने के मामले में 10 चालान किए गए।

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!