
बदायूँ की बेटी अलिशबा फातिमा ने ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 जीतकर किया बदायूं का नाम रोशन

यह वास्तव में बदायूँ के लिए गर्व का क्षण है! अलिशबा जैसी बेटियाँ न केवल पदक जीत रही हैं, बल्कि समाज की रूढ़ियों को तोड़कर ‘महिला शक्ति’ का असली उदाहरण पेश कर रही हैं। अलिशबा फातिमा हमारे पत्रकार साथी सालिम रियाज़ के भाई तारिक रियाज़ की बेटी है

आज बदायूँ की एक बेटी ने अपनी मेहनत और जज्बे से पूरे जनपद का नाम रोशन कर दिया है। डी पॉल स्कूल, बदायूँ की छात्रा अलिशबा ने ‘ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप लखनऊ 2026’ में पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है।”

अलिशबा ने चैंपियनशिप के दौरान अपनी फुर्ती और बेहतरीन तकनीक से प्रतिद्वंदियों को धूल चटा दी। फाइनल मुकाबले में उनके सटीक किक्स और डिफेंस को देख वहां मौजूद दर्शक दंग रह गए।
अलिशबा की यह जीत केवल एक पदक नहीं है, बल्कि उन हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो खेल की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती हैं। यह जीत संदेश देती है कि बेटियाँ अब आत्मरक्षा और खेल दोनों में आत्मनिर्भर बन रही हैं।

यह जीत मेरे माता-पिता-अब्बा और कोच के मार्गदर्शन का नतीजा है। मैं चाहती हूँ कि हर लड़की कोई न कोई मार्शल आर्ट जरूर सीखे ताकि वह खुद को सशक्त महसूस कर सके।”
मैं आगे खूब मेहनत करूँगी ताकि मै और अच्छा प्रदर्शन कर सकू
“अलिशबा की यह उपलब्धि बदायूँ में खेल प्रतिभाओं के लिए एक नई राह खोलेगी। इस जीत से न केवल खेल जगत में खुशी है, बल्कि यह महिला शक्ति को एक नई ऊर्जा प्रदान करने वाला पल है।



