पर्यावरणबदायूं

श्मशान भूमि पर ‘सरकारी’ डाका, बिना परमिशन काट डाले हरे-भरे पेड़, जेई-एसडीओ के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत

श्मशान भूमि पर ‘सरकारी’ डाका, बिना परमिशन काट डाले हरे-भरे पेड़, जेई-एसडीओ के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत

लाइन शिफ्टिंग के स्टीमेट में भी खेल , गांव की समाज संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच कर कि कार्यवाही करने मांग

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनौला में श्मशान भूमि पर जेई-एसडीओ ने बिना परमिशन हरे-भरे पेड़ कटवा दिए है जिसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की है यह मामला एक बड़े प्रशासनिक विवाद में तब्दील होने जा रहा है। ग्राम प्रधान और समस्त ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप बेहद संगीन हैं विद्युत विभाग के जेई विमल चंद्रा, एसडीओ शरद प्रताप और एक स्थानीय निर्माणकर्ता नीरज गुप्ता ने मिलकर श्मशान भूमि गाटा संख्या-189, रकबा सादुलगंज,उनौला की जन-संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बिजली लाइन शिफ्ट करने के लिए जो सरकारी स्टीमेट बनाया गया, उसमें किसी भी विभाग से संबंधित पक्ष या ग्राम सभा से सहमति नहीं ली गई। बिना किसी कानूनी अनुमति के हरे-भरे पेड़ों को कटवा दिया गया, जो कि सीधे तौर पर एक अपराध की श्रेणी आता है। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि श्मशान भूमि जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में शामिल अधिकारियों के अभिलेखों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!