राजकीय डिग्री महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान

बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एड्स जागरूकता अभियान राजकीय डिग्री महाविद्यालय में संचालन हेतु गोष्ठी डॉ श्रद्धा गुप्ता प्राचार्या की अध्यक्षता में किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स ) डॉ विनेश कुमार ने कहा कि जनपद में एचआईवी, एड्स होने के चार कारण असुरक्षित यौन संबंध,एचआईवी ग्रस्त महिला से होने वाले उसके बच्चे, एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति का ब्लड दूसरे को चढ़ाने, एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति की सिरिंज से दूसरे को इंजेक्शन लगाने से फैलता है इसी प्रकार बच्चों को जागरूक किया गया। सुषमा सिंह ( पीपीटीसीटी) काउंसलर द्वारा बताया गया कि अगर कोई एचआईवी संक्रमित महिला है तो उसका प्रसव डॉक्टर की देखरेख में ही होनी चाहिए इसी तरह एसटीआई के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए।सभी को जागरूक किया गया।
शनि दुबे प्रोग्राम मैनेजर लोक स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा बताया गया कि सही जानकारी ही सही बचाव है उनके संस्था द्वारा चल रहे प्रोग्राम जैसे एफएसडब्लू, एमएसएम, ड्रग यूजर्स जैसे उच्च जोखिम समूहों पे एचआईवी एड्स विषय पर जागरूक कर रोकथाम, जांच, बचाव, इलाज के बारे में संपूर्ण जानकारी दी।
सुदेश सक्सेना डीपीटीसी,एसटीएस द्वारा बताया गया की एचआईवी,एड्स से ग्रसित मरीजों में टीबी की बीमारी होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है इसलिए सभी एचआईवी वाले मरीजों की टीबी की जांच होना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन रोहित सक्सेना एसएसके प्रोग्राम मैनेजर एवं हनी सक्सेना टीआई अकाउंटेंट एवं आकाश सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षिक एवं शिक्षिका डॉ सतीश यादव ,डॉ राकेश कुमार जायसवाल ,डॉ ज्योति बिश्नोई डॉ संजय कुमार , डॉ प्रेमचंद्र , डॉ हुकुम सिंह एवं अन्य शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।


