
उत्तर प्रदेश की अमेरिकी फ़ुटबॉल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 30 और 31 अगस्त 2025 को तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जिमखाना फ़ुटबॉल ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 20 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में वरिष्ठ महिला और पुरुष वर्ग की टीमें भाग लेंगी और यहीं से भारतीय टीम का चयन भी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश आर्म रैसलिंग संघ ने टीम के कोच प्रक्ष सिंह जादौन को नियुक्त किया हैं, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सुनील गौतम पहलवान को दी गई है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश अमेरिकन फुटबॉल संघ की महासचिव डॉ प्रवीण सिंह जादौन,
कासगंज जिला अमेरिकन फुटबॉल संघ के अध्यक्ष यश राजपूत (राजा भैया), एस.बी.डी. पब्लिक स्कूल, रामपुर मोहनपुरा तथा विनोद गुप्ता, प्राचार्य, एस.बी.डी. पब्लिक स्कूल, रामपुर मोहनपुरा, कासगंज ने दोनों टीम को शुभकामनाएं देकर विदा किया।
पुरुष टीम:
मोहितांश — सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ
सनी यादव — सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ
अनुराग — सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ
सुभाष — गेंदा देवी महाविद्यालय, बरबरा
सौरभ — कासगंज जिला
मुनेन्द्र रोनी— अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
हेमंत यादव — एस.के. कॉलेज, एटा
अमन यादव — के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज
अमित पुंडीर — एस.बी.डी. पब्लिक स्कूल, मोहनपुरा
मोहित — एस.बी.डी. पब्लिक स्कूल, मोहनपुरा
अमन यादव — हाथरस
दिव्यांशु — के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज
महिला टीम
मीनू धनगर
ज्योति यादव — के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज
करिश्मा कुमारी — के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज
सुधा — कासगंज जिला
राखी — कासगंज जिला
छाया — के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज
सोनी -के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज
माला — के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज
सृष्टि पुंडीर — एस.बी.डी. पब्लिक स्कूल, मोहनपुरा
अन्नू — डी.एस. कॉलेज अलीगढ़
राधा — के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज
अर्चना शर्मा — हाथरस जिला
इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए चुना जाएगा।
डॉ प्रवीण कुमार सिंह जादौन
सचिव, उत्तर प्रदेश अमेरिकन फुटबॉल संघ


