राजनीतिलोकल न्यूज़

पीएम मोदी की मां का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

सोनिया, राहुल, प्रियंका देश की महिलाओं से माफी मांगो।

बदायूं :- बिहार के दरभंगा जिले में राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां को मोहम्‍मद रिजवी उर्फ राजा ने भद्दी गाली दी है। इस मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बदायूं द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के कैम्प कार्यालय/आवास नेकपुर पर जोरदार धरना प्रदर्शन करके राहुल गाँधी का पुतला फूंका।

पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा बिहार में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कांग्रेस नेता द्वारा भद्दी गाली देना व अपशब्द कहना संपूर्ण भारत की आधी आबादी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा आपने देश की समस्त महिलाओं का अपमान किया है। देश की हर महिला कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सीमा राठौर ने कहा कि कांग्रेस की तथाकथित वोट अधिकार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत पूज्य माता जी के लिए जिस अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है, उसकी कटु शब्दों में निंदा करती हूं। ये गाली की भाषा इस देश की नहीं हो सकती, बिहार की भाषा भी नहीं हो सकती है। ऐसी बातों को न तो बिहार बर्दाश्त करेगा, न ही देश बर्दाश्त करेगा। कांग्रेसी सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी को माफी मांगनी होगी।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, सविता शर्मा, ममता वर्मा, जया साहू, रचना शंखधार, पूनम शर्मा, बाला, ममता श्रीवास्तव, तारावती मौर्य, सरोज, कलावती, प्रेमलता, नीतू मिश्रा, ममता वर्मा, छाया शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!