लोकल न्यूज़

भाकियू ने शाकिर अली के गांव पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त, सरकार से 50 लाख मुआवजे की मांग

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव सेमरमई में पुलिस की दबिश से दहशत में आकर शाकिर अली 15 सितंबर रात्रि को हादसे में मौत हो गई। शाकिर अली की मौत को लेकर भारतीय किसान यूनियन और ग्रामीणों में आक्रोश है।

किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना गांव सेमरमई में दलबल के साथ बुधवार को शोक संवेदना देने पहुंचे।उन्होंने कहा तीन मासूम बच्चे जो अनाथ हो गए हैं मां-बाप दोनों ही खत्म हो गए मां का इंतकाल कई वर्ष पूर्ण हो चुका जिसका भरण पोषण और उनका जीवन यापन करने के लिए शाकिर अली ही बचे हुए थे। 15 सितंबर की रात के लिए पुलिस के तांडव से शाकिर अली की मौत हो गई।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह ने कहा इन बच्चों को न्याय मिलना चाहिए।सदर तहसील अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह ने कहा मृत्यक के बच्चों को सरकार 50 लाख का मुआवजा दे। ब्लॉक सलारपुर अध्यक्ष पप्पू सैफी, ठाकुर कृष्ण पाल सिंह, बृजपाल प्रजापति, साबिर अली, भंवर पाल सिंह, सदर तहसील उपाध्यक्ष केसर अली, सुरेश दीवान,भूरे अली, नन्हे राजपूत, फैयाज अली, समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!