राजनीति

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 125 लोगों ने सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान किया।

सेवा पखवाड़ा के तहत जनप्रतिनिधियों और जिलाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान चलाया।

बदायूं :- यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है उसके तहत भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना ने सामूहिकता से डायट आडिटोरियम परिसर के निकट विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।

अवंतीबाई लोधी चैरिटेबल शिक्षण संस्थान बदायूं में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। जिसमें 125 लोगों ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान किया।

 

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा गरीब कल्याण का सपना मोदी सरकार पूरा कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में भारत 2047 में विश्व गुरु बनेगा।

 

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाकर समाज में सेवा का भाव उत्पन्न करना चाहती है।

 

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा हम सबका सौभाग्य है कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पावन जन्मदिन से हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी केवल भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता हैं। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन कर रही है।

 

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता का जन्मदिन है। हम समाज की सेवा करके मना रहे हैं यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण है।

 

इस मौके पर पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, हरिओम पाराशरी, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, सोवरन राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, डॉ आशीष शर्मा, शिवम शंखधार, सहदेव सागर, सिद्धार्थ सक्सेना सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!