हेल्थ
डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही को कागजी घोड़े दौड़ा कर खानापूर्ति कर रहे सीएचसी प्रभारी नरेंद्र पटेल
बदायूं। कुंवर गांव में बुखार से किशोर की मौत होने पर 17 सितंबर को सील हुए गुरुनानक हास्पिटल के खिलाफ आजतक स्वास्थ्य विभाग डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करा सका है 20 सितंबर को सीएचसी प्रभारी डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तहरीर लेकर गए थे लेकिन थाना प्रभारी किसी कारणवश नहीं मिल सके उसके बाद आजतक गुरुनानक हास्पिटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई । घटपुरी सीएचसी प्रभारी नरेंद्र पटेल द्वारा केवल कागजी घोड़े दौड़ा कर खानापूर्ति की जा रही उनका कहना है कि हमने थाना प्रभारी को मेल पर लैटर भेज दिया है।




