राजनीतिलोकल न्यूज़

जीएसटी सुधार पर बीजेपी विधायक का कारोबारियों से संपर्क

राजीव कुमार सिंह बोले- कई जरूरी वस्तुओं पर टैक्स खत्म, अब सिर्फ 5 %और 18% की दरें 

विधायक राजीव कुमार सिंह ने जीएसटी दरों में कमी के फायदे बताए: दातागंज में व्यापारियों और नागरिकों से संवाद कर दी जानकारी

बदायूं/यूपी : केंद्र सरकार की ओर 22 सितंबर से लागू किए गए जीएसटी सुधार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत व्यवसायी संपर्क अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में जनपद बदायूं के दातागंज बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह ने सोमवार को नगर दातागंज के दुकानदारों से मुलाकात की। विधायक राजीव कुमार सिंह ने घूम-घूमकर दुकानदारों को जीएसटी में हुए बदलावों की जानकारी दी और पूछा कि इससे उन्हें क्या लाभ मिल रहा है। दुकानदारों ने बताया कि सुधार के बाद कर में कमी आई है, जिससे सामान सस्ते हुए हैं। कई दुकानदारों ने 22 सितंबर के बाद का बिल भी विधायक को दिखाया और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जीएसटी कम होने से बिक्री बढ़ी है।आम जनता और व्यापारी खुश हैं बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए जीएसटी सुधार से कई जरूरी वस्तुओं पर टैक्स खत्म हो गया है। अब केवल दो ही दरें रह गई हैं 5 और 18 प्रतिशत। इससे खासकर निम्न और मध्यम वर्ग को सबसे अधिक लाभ हो रहा है। वस्तुओं की कीमत में कमी और ज्यादा बिक्री से देश की आर्थिक व्यवस्था और मजबूत होगी। महंगाई में कमी आने से आम जनता खुश है। व्यापारी भी संतुष्ट हैं। केन्द्र सरकार की नीति है सबका साथ, सबका विकास। बताते चले कि दातागंज नगर की बाजारों में भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने जीएसटी बचत उत्सव अभियान का आयोजन के दौरान भाजपा जनप्रतिनिधि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया ने व्यापारियों को जीएसटी के नए प्रावधानों से अवगत कराया। व्यापारियों ने घरेलू सामान पर टैक्स कटौती के लिए केंद्र सरकार की सराहना की, जिससे आम जनता को राहत मिली है। अभियान के तहत मोदी-योगी सरकार ने जीएसटी बचत के साथ-साथ सभी से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का भी आग्रह किया। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर, भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मोदी योगी सरकार के आभार के नारे लगाते हुए, प्रतिष्ठानों पर जीएसटी जन जागरूकता स्टीकर चिपकाए। उन्होंने व्यापारी बंधुओं के साथ जीएसटी सुधारों पर विस्तृत चर्चा की। व्यापारियों ने सरकार के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की और दीपावली के अवसर पर इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। और व्यापारियों ने दातागंज विधायक को पटका पहनाकर माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया और मोदी योगी सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि जनहितैषी मोदी सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधारों को स्थानीय और देश-विदेश के व्यापारी समुदाय द्वारा काफी सराहा जा रहा है। दातागंज विधायक ने व्यापारियों को भी माल्यार्पण किया। जगह जगह लोग विधायक दातागंज का स्वागत करते देखे। इस दौरान विपक्ष पर निशाना भी साधा कहा कि विपक्ष का काम ही है हर अच्छे काम में उंगली उठाना। संपर्क अभियान में बीजेपी पार्टी वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह उर्फ़ पालू भैया, दातागंज चेयरपर्सन पति अनूप गुप्ता, भाजपा नेता राजन गुप्ता,भाजपा नेता हेमचन्द्र गौतम, बीजेपी नेता अंशुल सागर सहित पार्टी कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!