धर्म

बगरैन में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, प्रतिमा पर किए गए पुष्प अर्पित 

बगरैन में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, प्रतिमा पर किए गए पुष्प अर्पित 

बदायूँ – बगरैन कस्बे में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ बदायूं जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

बदायूँ जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि समाज ने करेंगी रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

बगरैन कस्बे में वाल्मीकि चौक पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि

विश्व हिंदू महासंघ के बदायूं जिला अध्यक्ष प्रिंस देव शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रिंस देव शर्मा ने कहा कि वाल्मीकि समाज भगवान वाल्मीकि जी की कलम के महत्व को समझ कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण कराएं। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके माध्यम से समाज शैक्षिक, सामाजिक, धार्मिक,आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में अग्रसर होकर समाज का विकास किया जा सकता है। इस दौरान

विश्व हिंदू महासंघ के बरेली जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा ,

जिला उपाध्यक्ष महेश प्रधान ,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा नगर

आईटी सेल प्रभारी ऋतिक देव भारद्वाज, अध्यक्ष बगरैन कृष्णपाल उर्फ लाला बाबू आर के शर्मा ,विक्रांत सक्सेना

पूर्व प्रधान उमेश चंद्र भारती ,नागर वाल्मीकि सुनील बाल्मीकि मुकेश पाल वाल्मीकि राजेश बाल्मीकि उर्फ खन्नाआर्यन वाल्मीकि विनोद वाल्मीकि हर्षू वाल्मीकि प्रशांत वाल्मीकि जितेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!