
चेनारी विधानसभा क्षेत्र से बसपा से सलोनी देवी लड़ेंगी चुनाव।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा क्षेत्र चेनारी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि पूर्व सांसद प्रत्याशी सासाराम स्व राम एकबाल राम की पुत्रवधु सलोनी देवी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर रही हैं। सलोनी देवी ने बीते कुछ वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई है, जिससे युवाओं और आम जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ बनती जा रही है। क्षेत्र में सक्रिय जनसम्पर्क और उनके द्वारा किए गए जनहित कार्यों ने उन्हें एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभारा है। सूत्रों के मुताबिक, सलोनी देवी जनता के समर्थन और स्वतंत्र विचारधारा के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि वे चुनाव लड़ते हैं, तो चेनारी सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है, जिससे पारंपरिक पार्टियों को नई रणनीति पर विचार करना पड़ेगा। दूसरी तरफ जनता की उम्मीदें, युवाओं की ताकत और स्वतंत्र सोच यही हो सकता है सलोनी देवी की सबसे बड़ी आगामी विधानसभा चुनाव का एजेंडा।

