यूपीराजनीति
Trending

समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद आदित्य यादव का दिवाली से पहले बदायूं में तीन दिवसीय दौरा

समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद आदित्य यादव का दिवाली से पहले बदायूं में तीन दिवसीय दौरा

 

समाजवादी पार्टी के बदायूॅ लोकसभा क्षेत्र से सांसद मा0 आदित्य यादव जी कल दिनांक 14 अक्टूबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक अपने संसदीय क्षेत्र बदायूॅ मेें रहेगें।

इसके अन्तर्गत मा0 आदित्य यादव जी सांसद बदायूॅ दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टेट सभागार बहजोई, जनपद सम्भल में आयोजित भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक में उपस्थित रहेगें। तत्पश्चात् विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे। रात्रि विश्राम यारा फर्टिलाइजर बबराला जनपद सम्भल में करेंगे।

दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9 बजे से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, बबराला जनपद सम्भल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनता से भेंट करेगे व उनकी समस्याओं को सुनेगें। तत्पश्चात् लोकसभा क्षेत्र बदायूॅ में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे। रात्रि विश्राम बदायूॅ स्थित अपने निज निवास डी0एम0रोड सि0ला0, बदायूॅ में करेगें।

दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8 बजे से अपने निज निवास डी0एम0रोड सि0ला0, बदायूॅ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनता से भेंट करेगे व उनकी समस्याओं को सुनेगें। तत्पश्चात् लोकसभा क्षेत्र बदायूॅ में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!