ज्वेलर्स की दुकान से तीन सोने की चेन चोरी,ग्राहक बनकर आया था युवक सीसीटीवी फुटेज में कैद, मुकदमा दर्ज
ज्वेलर्स की दुकान से तीन सोने की चेन चोरी,ग्राहक बनकर आया था युवक सीसीटीवी फुटेज में कैद, मुकदमा दर्ज

बदायूं।सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोपहर एक ज्वेलर्स की दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर आया और ज्वेलर्स से तीन सोने की चेन लेकर फरार हो गया पूरी घटना ज्वेलर्स की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हलवाई चौक स्थित जुगल किशोर प्रहलादी लाल नमक ज्वेलर्स की दुकान पर दोपहर करीब 11:30 एक युवक काली जींस काली जैकेट पहने हुए दुकान पर पहुंचा और सोने की चेन दिखाने को कहा उसने लगभग एक से लेकर डेढ़ तोले वजन की चेन मांगी उसके बाद दुकानदार ने कई डिजाइन की चैन दिखाना शुरू कर दें इसी बीच दुकान पर कुछ अन्य ग्राहक भी आ गए जिसमें एक महिला भी शामिल थी दुकानदार सभी ग्राहकों को जेवर दिखने में व्यस्त हो गया। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर युवक सोने की तीन चैन लेकर फरार हो गया एक महिला ग्राहक ने शोर मचाया और वह वहां मौजूद अन्य युवक ने चोर का पीछा किया लेकिन वह बाजार की भीड़ में चोर गायब हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई पीड़ित कारोबारी के अनुसार चोरी हुई चैन की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है।
एसएचसो संजय कुमार सिंह ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया है अपराधियों की तलाश की जा रही है।



