खेलबदायूंलोकल न्यूज़

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में हुआ अप्रेंटिस मेले का आयोजन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में हुआ अप्रेंटिस मेले का आयोजन

बदायूं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया ।जिसमें जुबिलेंट फूड वर्क्स नोएडा, पंचम मोटर बदायूं,यदु शुगर मिल बिसौली आदि कंपनियों के प्रतिनिधि के द्वारा प्रतिभाग किया गया। अप्रेंटिस मेले में 60 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यार्थियों ने भाग लिया।जिसमें से इंटरव्यू के बाद 22 अभ्यार्थियों का मैच मेकिंग किया गया। इस अप्रेंटिस मेले में एक अभ्यर्थी का कॉन्ट्रैक्ट जेनरेट किया गया ।चयनित अभ्यर्थियों को जुबिलेंट फूड वर्क्स के द्वारा 13500 प्रतिमाह वेतन देय होगा और बाकी कंपनियों के द्वारा ₹9600 स्टाइपेंड देय होगा। जिसमे प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में श्री सचिन कुमार सिंह, अनुदेशक ,श्री अजीत कुमार वर्मा अनुदेशक , श्री प्रवीण कुमार अनुदेशक का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!