बदायूंलोकल न्यूज़

भारतीय किसान यूनियन ने की मांग, मेडिकल कॉलेज के कर्तव्य विमुख अनुशासनहीन डाक्टरों पर होगी कार्रवाई

भारतीय किसान यूनियन ने की मांग, मेडिकल कॉलेज के कर्तव्य विमुख अनुशासनहीन डाक्टरों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत डॉक्टरों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के साथ यूनियन के कार्यकर्ता प्रधानाचार्य डॉ अरुण कुमार व सीएमएस से मिले अभद्रता करने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़े रहे उन्होंने कहा संवेदनहीनता की सीमा लांघ कर डॉक्टरों द्वारा मरीज के साथ गलत व्यवहार किया है। ऐसे कर्तव्य विमुख अनुशासनहीन डॉक्टर पर कार्रवाई होनी चाहिए।

थाना उझानी सिरसौली के धर्मवीर ई रिक्शा चालक का अज्ञात से एक्सीडेंट हो गया था इसके उपचार में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उनके उपचार के लिए डाक्टरों ने लापरवाही की है।प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया। जिन लोगों ने इलाज के लिए लापरवाही की है उन पर कड़ी कार्रवाई करूंगा कोई कोताही नहीं बरतीं जाएगी। इलाज सभी को सही तरीके से मिलेगा कल मै मौजूद नहीं था ऐसी घटनाओं में अब लापरवाही नहीं होगी।

मंडल प्रवक्ता ने कहा है राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं तथा गरीबों को इलाज मिले आज उन्होंने प्रधानाचार्य से चूहों से निजात दिलाने के लिए तथा टूटे-फूटे सीलिंग के लिए पूरी तरह से वार्ता की उन्होंने कहा है यह मेडिकल कॉलेज जनता का है उसे सुविधा भरपूर मिलनी चाहिए लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस अवसर पर सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष पप्पू सैफी,ब्लॉक उपाध्यक्ष बृजपाल प्रजापति, नगर अध्यक्ष बिनावर सुरेश दीवान, साबिर हुसैन,मुंशीलाल कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा,गंगा सिंह कुशवाहा,विश्राम सिंह, रामचरण सागर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!