
सहकारी खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाएं हावी, व्यापारियों से हो रही खरीद, किसानों की टूट रही आस, 1850 रूपये खुले बाजार में बेचने को मजबूर

बदायूं।सहकारी क्रय केन्द्र में किसानों के लिए ज्वार बाजरा बेचना आसान नहीं है। यहां पर 50 ट्रैक्टर ट्राली उपज लेकर बारी का इंतजार कर रहे हैं जबकि व्यापारियों की खरीद हो रही है वहीं अव्यवस्थाओं के कारण किसानों खरीद नहीं हो रही है। सरकार किसानों की आय को दो गुना करने को बात कर रही। किसान बाजरा खुले बाजार 1850 रूपये बेचने को मजबूर हो रहे है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने मंगलवार को एडीएम प्रशासन से मुलाकात करके सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
जिले के सभी सरकारी क्रय केंद्र बंद पड़े है। किसानों का बाजारा नहीं खरीद रहे व्यापारियों का बाजरा खरीद कर लक्ष्य पूरा कर दिया।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा है बाजारा क्रय केदो की जांच होनी चाहिए।
मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा बाजरा खरीददारी में जिले भर में बड़ा घोटाला हुआ है अब इस घोटाले को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में

एडीएम को जांच के लिए शिकायती पत्र दिया है और जन सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी गई है। इस मौके पर सलारपुर ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू सैफी,आरिफ गाजी, साबिर हुसैन ,सुरेश दीवान ,बृजपाल प्रजापति ,ठाकुर रमेश फौजी,रमेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।




