बदायूंलोकल न्यूज़

सिरसौली में किसानों ने पकड़ा जंगली सुअर, रेस्क्यू के दौरान वन विभाग का दरोगा हुआ था घायल 

सिरसौली में किसानों ने पकड़ा जंगली सुअर, रेस्क्यू के दौरान वन विभाग का दरोगा हुआ था घायल 

 

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के समीप गांव सिरसौली में किसानों ने जंगली सुअर को पड़ा। जिसने विभाग के दरोगा को घायल किया था। जबकि टीम वन विभाग की रेस्क्यू टीम बाद में मौके पहुंची।

किसान और ग्रामीण कई दिनों से जंगली सुअर को पकड़ने के लिए योजना बना रहे थे। मंगलवार को किसानों ने जाल बनाकर जंगली सुअर को पकड़ लिया वहीं मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में किसानों ने डीएम को ज्ञापन दिया था। उसमें दो जनवरी को आंदोलन का अल्टीमेट भी दिया था।

मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा वन दारोगा शिवम प्रताप सिंह 25 दिसंबर को जंगली सूअर का रेस्क्यू करने गए थे तो उनपर जंगली सुअर ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। फिर भी उस दिन से जंगली सुअर को पकड़ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची।

किसान यूनियन के नेता इस संबंध में जल्द डीएफओ मुलाकात करेंगे

सिरसौली गांव में राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे सैकड़ो की संख्या में जंगली सुअर रह रहे हैं। जिससे किसानों में दहशत बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!