बदायूंलोकल न्यूज़

प्रभात फेरी घटना में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने उठाई पीड़ितों की आवाज़, दोषियों पर कार्रवाई को कहा 

ग्रामवासियों पर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से जवाबदेही तय करने को कहा :-

प्रभात फेरी घटना में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने उठाई पीड़ितों की आवाज़, दोषियों पर कार्रवाई को कहा 

बदायूँ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौर कासिमाबाद में प्रभात फेरी के दौरान हुई पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की घटना पर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने बदायूँ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी व एसएसपी से की मुलाकात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हेतु कहा।

 

बीती दिनांक 16 जनवरी 2026 को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौर कासिमाबाद में प्रभात फेरी के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कल गांव पहुँचा था, जहाँ प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिजनों एवं घायलों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ व आपबीती सुनी।

 

आज भाजपा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हीं पीड़ितों एवं घायलों को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुलाकर जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान घायलों ने प्रशासन के सामने पूरी घटना की जानकारी देते हुए अपनी आपबीती साझा की।

 

प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी एवं एसएसपी से घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने को कहा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने का बात रखी।

 

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!